पीलीभीत के अंवती बाई बालिका विद्यालय में शिक्षिका को सम्मानित करते भारत विकास परिषद के पदाधि
पीलीभीत। भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत वीरांगना अवंती बाई कन्या विद्यालय में छात्रा स्वाति गंगवार व साजिया अंसारी तो शिक्षक क्षमा शर्मा व राधा देवी को सम्मानित किया गया।
परिषद के जिला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने परिषद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुरस्कृत शिक्षकों व बच्चों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता करते हुए सौरभ सक्सेना ने सभी को शपथ दिलाई। संचालन प्रो. विनय गुप्ता ने किया। अंत में शिक्षक अनिता जोशी ने राष्ट्रगान गाया। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय, सचिव जगदीश सक्सेना, लक्ष्मीकांत शर्मा, संयोजक प्रो. विनय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद