सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 25 अप्रैल को राष्ट्रीय बाल भवन, दिल्ली में विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में मलेरिया एक चुनौती एवं निवारण के उपाय विषय पर राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें देश के कई स्कूलों के 51 छात्रों में शामिल उनके विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र प्रांजल को भी उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्यालयों के आठ हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। उत्कृष्ट स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति के प्रोफेसर यशपाल, डॉ. सरला बाला चंदन, डॉ. आर गोपीचंद्रन और निमिष कपूर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। प्रांजल सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक मोहल्ला पटेल नगर निवासी गिरीश चंद्र का पुत्र है।