बीसलपुर के गांव अखौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बेहोश हुआ छात्र।स्रोत:प्रधानाध्यापक
बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय अखोली में मंगलवार को दोपहर विद्यालय का एक छात्र बेहोश होकर परिसर में गिर पड़ा, इससे हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक कृष्णपाल ने बताया कि कक्षा छह का छात्र रिंकू मंगलवार को दोपहर कक्ष से निकलकर विद्यालय परिषद में ही लगे नल पर पानी पीने जा रहा था। उस समय तेज धूप थी। नल पर पहुंचने से पहले ही वह बेहोश होकर परिसर में गिर गया।
बच्चे के परिजनों को बुलाया गया। उसके बाद छात्र को पड़ोसी गांव अमरता खास के एक निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी है। संवाद