फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रवेश देने के बाद भी कक्षा से निकाल दिया छात्र

Wed, 19 Jul 2023 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहा स्थित एक निजी विद्यालय में शुल्क जमा होने के बाद भी छात्र को कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद छात्र ने सारी जानकारी अभिभावकों को दी। अभिभावक ने मामले की शिकायत डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां में मोटा पाकड़ के निकट रहने वालीं आसिया खान ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वह पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहा थीं। जिस कारण वर्ष 2022 की फीस समय से जमा नहीं कर सकी। इसके चलते उनके बच्चे को कक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी गई। 12 जुलाई 2023 को विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बीमारी का हवाला देते हुए 20 हजार रूपये जमा कर दूंगी। बाकी रुपये अगस्त माह में जमा करने का भी कहा गया,लेकिन उनके द्वारा अनुमति नहीं दी गई।
प्रधानाचार्य के कहने पर 20 हजार रुपये आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने के बाद भी बच्चे को बैठने नहीं दिया गया और उसे कक्षा से बाहर कर दिया गया। इस कारण उनके बच्चे की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। पत्र में कॉलेज प्रधानाचार्य के विरुद्ध जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें