फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैर समुदाय के युवक के साथ छात्रा को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर गैर समुदाय के युवक के साथ एक छात्रा को पकड़ लिया। भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी और दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे की है। एक डिग्री कॉलेज की छात्रा और गैर समुदाय के युवक रेलवे स्टेशन पर एकांत में बातें कर रहे थे। इस दौरान पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों से पूछताछ की। युवक के गैरसमुदाय का होने के चलते कार्यकर्ताओं ने दोनों को स्टेशन पुलिस चौकी को सौंप दिया। इससे पहले एकत्र हुए कुछ लोगों ने युवक की पिटाई भी की। इधर, कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है।



छात्रा के परिजन ने कार्रवाई से किया इनकार

बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली रोड स्थित एक रोस्टोरेंट से गैर समुदाय के युवक के साथ छात्रा और युवती को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को उसके परिजन को बुलाकर सौंप दिया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा को भी उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने किसी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें