फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज धूप ने बढ़ाया 1.4 डिग्री तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीते तीन-चार दिनों से बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो हुई है। ऐसे में गर्मी के साथ ही उमस में बढ़ोतरी हो गई है। लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


करीब तीन दिन पहले सुबह के समय बारिश होने से मौसम सही रहा था। इसके बाद दिन के समय बादल होने के कारण ठंडी हवा भी चली। इसके बाद जब बारिश थमी तो बादल तो बने रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके चलते गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई। बुधवार को तो गर्मी ने सभी का बुरा हाल कर दिया।
बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएस ढाका ने बताया कि बादल इसी तरह से बने रहेंगे। 20 और 21 जुलाई को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह रहा तापमान में उतार चढ़ाव
अधिकतम - न्यूनतम डिग्री सेल्सियस

रविवार - 34.8 25.8
सोमवार - 35.4 27.1
मंगलवार - 35.1 27.9
बुधवार - 36.5 28.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें