फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच गांवों में लगाई जाने लगीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार की पहल के बाद जंगल से सीमा से सटे संवेदनशील गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में पांच गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

पीटीआर के जंगल से सटे करीब 700 गांव हैं। इन गांवों की सीमा में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी की घटनाएं सामने आती रही है। मानव वन्यजीव संघर्ष की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने सीएसआर फंड के जरिये जंगल से सटे गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवानें की पहल शुरू की है। पीटीआर में जंगल से सटे दो सौ गांवों में पूर्व में ही लाइटें लगवा दी गईं थी। शेष गांवों में लाइटें लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। इसमें किशनापुर, मंडरिया, चौड़ाखेड़ा, अलीगंज और कलईया गांव शामिल है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य तेज करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें