कलीनगर। दयालपुर निवासी रामपाल पुत्र नत्थू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ जनवरी को वह अपने भतीजे के साथ खेत से घर लौट रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में चार आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगे। बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने मामले में प्रधान पति रामपाल, बाबूराम, रामौतार व जय प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संंवाद