पीलीभीत। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी की बैठक कर नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अफसरों ने बताया कि अब तक 89 लोगों को चरस, गांजा, स्मैक, अफीम, डोडा के साथ पकड़ा गया है।
डीएम ने कहा कि जो लोग चोरी-छिपे अफीम, भांग की खेती करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाॅर्डर एरिया क्षेत्रों में वाहनों की गहनता से चेकिंग की जाए। स्कूलों-काॅलेजों में ड्रग्स के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाए। नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए। संवाद