फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शोभायात्रा में पुलिस वाहन पर पथराव, मची भगदड़

Sat, 19 Oct 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वाल्मीकि जयंती पर बृहस्पतिवार देर रात निकाली जा रही शोभायात्रा के पीछे चल रहे पुलिस वाहन पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कोतवाल का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा चिह्नित मार्गों से ही निकाली जा रही थी। कोतवाली पुलिस जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी। देर रात करीब 11 बजे शोभायात्रा के मोहल्ला नखासा स्थित विश्राम स्थल के करीब पहुंचने पर सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बिजलीघर तिराहे पर खड़े शहर कोतवाल के वाहन पर अराजक तत्वों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे वाहन का आगे का शीशा और हेडलाइट टूट गई।
पथराव होता देख पुलिसकर्मियों ने पहले खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। चंद मिनटों में ही अराजक तत्व मौके से भाग गए। सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचवाया।
विज्ञापन

जांच में दो युवकों द्वारा पथराव करने की बात सामने आई है। शहर कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि पथराव करने वाले युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें