फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिरहनी- सितारंगज हाईवे के निर्माण कार्य का राज्यमंत्री करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला । बिरहनी - सितारगंज मार्ग के चार लेन निर्माण कार्य का शिलान्यास नवरात्र के प्रथम दिन गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

इस मार्ग को मझोला से बिरहनी तक चार लेन बनाया जाना है । यह मार्ग 9-9 मीटर की दो पट्टियों से निर्मित होगा। जिसके मध्य में डिवाइडर होगा और दोनों और पटरी और नाली रहेगी। मार्ग के निर्माण से भरा पचपेड़ा में लग रही विभिन्न फैक्टरियों को भारी माल लाने-ले जाने में बहुत सरलता होगी।
वहीं मझोला क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, रुद्रपुर और नैनीताल आदि स्थलों तक जाने में सुगमता रहेगी। उक्त निर्माण क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
व्यापारियों और दुकानदारों को सताने लगा डर
मझोला से सितारगंज मार्ग पर बहुत सी दुकानें और मकान बने हैं। ऐसे में अब इनके मालिकों को इनके टूट जाने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें