फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तहसील अमरिया शुरू

Sat, 17 Dec 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नई तहसील अमरिया शुरू
विज्ञापन
शनिवार को जिले की चौथी तहसील के रूप में अमरिया अस्तित्व में आ गई। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने तहसील भवन के मुख्यद्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य में आयोजित धन्यवाद रैली में जनता ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने विकास कार्यों का रिकार्ड कायम किया है। आगे भी सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। सदर तहसील को विभाजित कर 201 गांव को शामिल कर अमरिया के नाम से नई तहसील का सृजन किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। इसके लिए प्रशासन और सपा ने व्यापक तैयारियां की थीं। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री रियाज अहमद ने फीता काटा। यहां प्रभारी डीएम अजयकांत सैनी, एसडीएम पुष्पा देवरयाल, प्रभारी तहसीलदार मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज में हुई धन्यवाद सभा में जनता ने कैबिनेट मंत्री को चांदी के मुकुट और चांदी की साइकिल के प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत से भावुक हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता का यही प्यार उनकी ताकत है और इसी ताकत के बल पर जिले की चारों सीटें जीतकर एक बार फिर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने सरकार और अपनी उपलब्धियां गिनाईं। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना सोचे समझे हिटलरशाही अंदाज में नोट बंदी लागू कर आम जनता को परेशान कर दिया है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। सभा का संचालन असलम जावेद ने किया। यहां दर्जा राज्यमंत्री शोएब खान, एमएलसी अमित यादव रिंकू, विधायक पीतमराम, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष हाजी अकबर अहमद, हाफिज रहमत खां ला कॉलेज के एमडी मोहम्मद आरिफ, तसलीमुल शान खां, ताहिर खां, आशिक अंसारी,  अनीस अहमद, बविता सक्सेना, चेयरमैन हिलाल अहमद, एजाज अहमद, हाफिज इसरार, रियाज खान, पलविंदर सिंह, हसीब अंसारी, उस्मान मंसूरी, अफसार अहमद, शमशाद अहमद, लाल चंद्र, वली मोहम्मद, खजान सिंह, राशिद मलिक, इल्यिास अहमद खान, चंदूशर्मा, हरविंद सिंह, तसलीम मलिक, हसनैन मलिक, जमा मलिक, हामिद खां, विश्राम सिंह, मुजीब मलिक, राहुल कश्यप, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फुरकान, रोहेल मलिक, बलकार सिंह, अकील अहमद, मोहम्मद नाजिम, राशिद अल्वी, इसरार अहमद, सद्दीक हुसैन, मोहम्मद आफाक, अमन सरपाल, रोशन लाल, मोहम्मद उस्मान, बदरूल अंसारी, पप्पू, जाकिर हुसैन, नरेंद्र कुमार शर्मा, जमुना प्रसाद, कालीचरन, अजीज अहमद, बाबू खां, मुशरफ खां, फरमूद अली, फारूख अहमद, जकरुद्दीन खां, हरिओम, दाताराम, दयाराम सहित कई लोग थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें