फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आराध्य के दर्शन कर किया नए साल का आगाज

Tue, 02 Jan 2024 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
साल के पहले दिन शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनो के लिए लगी श्रंद्धालुओ की लाइन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। लोगों ने नए साल की शुरुआत अपने आराध्य देव के दर्शन-पूजन से की। इस अवसर पर मंदिरों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर व यशवंतरी मंदिर में तो मेले जैसा नजारा रहा। सुबह छह बजे से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

अधिकांश मंदिरों में युवक-युवतियों की संख्या ज्यादा रही। वह नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन करके करना चाहते थे। गौरीशंकर मंदिर में तीन लाइनें लगवानी पड़ी। हाल यह था कि डेढ़-दो घंटे बाद श्रद्धालुओं को दर्शन हो सके। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक कतारें लगी रहीं। शाम को शृंगार आरती हुई। साथ ही नए साल में यशवंतरी देवी मंदिर में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। यहां भंडारा भी चला। दर्शन के लिए घंटों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। दोनों ही मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
गौरीशंकर मंदिर के पुजारी जयशंकर शर्मा ने बताया कि नए साल पर पहले भी मंदिर में भीड़ रहती थी, लेकिन इतनी भीड़ पहली बार उमड़ी है। बाहर का पूरा मैदान श्रद्धालुओं से भर गया। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पार्किंग मंदिर परिसर के बाहर ही करनी पड़ी। शहर के अर्द्धनारेश्वर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, खाटूश्याम मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


नए साल पर धार्मिक स्थलों पर रही भीड़
पूरनपुर। नववर्ष के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और पूजा की। नगर और आसपास के तमाम लोग मां पूर्णागिरि के दरबार में दर्शन को रवाना हुए। बाबा इकोहत्तरनाथ मंदिर समेत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर भीड़ रही। संवाद

साल के पहले दिन शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनो के लिए लगी श्रंद्धालुओ की लाइन । संवाद

साल के पहले दिन शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनो के लिए लगी श्रंद्धालुओ की लाइन । संवाद

साल के पहले दिन शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनो के लिए लगी श्रंद्धालुओ की लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें