पीलीभीत। मियाद पूरी कर चुके डगा और कलीनगर पुल पर दरारें पड़ने के बाद से आवागमन ठप है। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देख एमएलसी गंभीर हुए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से नाराजगी व्यक्त की। दोनों पुलों पर हाईटगेज लगाकर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराने को कहा है। रविवार को पूरनपुर पहुंचे एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता से क्षेत्रीय लोग से मिले और पुल पर आवागमन बंद होने की समस्या को रखा। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी से बात की। कहा कि बड़े वाहनों पर रोक लगाने के लिए डगा और कलीनगर पुल पर भी हाईटगेज लगवाए जाएं। इससे छोटे वाहन निकल सके। संवाद