फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट न होने पर शराबी ने जलाई बाइक

Sun, 06 Dec 2015 11:07 PM IST
Barkheda
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नशे में धुत्त एक शराबी ने साथी की बाइक स्टार्ट न होने पर उसमें आग लगा दी। इससे बाइक जलकर बेकार हो गई।
क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी रविवार को अपने दो अन्य साथियों को लेकर बाइक से थाना क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर गया था। जहां तीनों ने जमकर शराब पी। इस दौरान उसका एक साथ उसे वहीं छोड़कर उसकी बाइक लेकर कहीं चला गया। बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग पहुंचने पर बाइक अचानक बंद हो गई। शराब के नशे में धुत्त युवक ने बाइक स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उसने बाइक में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें