बिलसंडा के रामलीला मैदान पर आयोजित रासलीला में लीला का मंचन करते कलाकार । स्रोत - आयोजक
बिलसंडा। नगर के रामलीला मैदान पर चल रही नौ दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के दौरान सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग रासलीला व माखनचोरी का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके अलावा राधा जी की सगाई की रस्म भी अदा की गई। इस दौरान पंडाल में मौजूद दर्शकों ने जयघोष भी लगाए। संवाद