रामलीला मेले में नगर दर्शन लीला का मंचन करते कलाकार
दियोरिया कलां। क्षेत्र के गांव नूरानपुर में चल रहे रामलीला मेले में रविवार को कलाकारों ने राम-लक्ष्मण के जनकपुरी नगर दर्शन और फूल बगिया भ्रमण प्रसंग का मंचन किया। महर्षि विश्वामित्र सिद्धाश्रम में यज्ञ पूरा करने के बाद श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला (जनकपुरी) पहुंचे। विश्वामित्र का यज्ञ सफल होने के बाद राजा जनक के आमंत्रण पर राम और लक्ष्मण उनके साथ मिथिला गए। राजा जनक ने महर्षि विश्वामित्र, श्रीराम और लक्ष्मण का भव्य स्वागत किया। मिथिला पहुंचने के बाद विश्वामित्र की आज्ञा से राम लक्ष्मण ने फूल बगिया और नगर दर्शन किया। मिथिला की फूल बगिया में ही राम और सीता की पहली पहली भेंट हुई। संवाद