बीसलपुर की रासलीला में हुआ माखन चोरी लीला का मंचन।संवाद
बीसलपुर। रासलीला मेंं बृहस्पतिवार को माखन चोरी लीला का मंचन हुआ। इस दौरान यशोदा मइया ने शिकायत करने पहुंचीं गोपिकाओं से कहा कि जब श्रीकृष्ण उनके घर माखन चोरी करने आएं तो वे उन्हें बांध लें और उन्हें आकर बताएं। इस पर गोपिकाओं ने माखन चोरी करने आए श्रीकृष्ण को बांध दिया। इसके बाद वह यशोदा से शिकायत करने पहुंचीं तो श्रीकृष्ण वहां पहले से मौजूद थे। इससे गोपिकाएं असमंजस में पड़ गईं। जब वह लौट कर गईं तो श्रीकृष्ण वहां भी बंधे हुए थे। इस प्रकार के चमत्कार देखकर गोपिकाओं ने शिकायतें करनी बंद कर दी। यहीं ंपर बृहस्पतिवार की लीला को विराम दे दिया गया। संवाद