फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका गया

Wed, 01 Mar 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएएस मसऊद अख्तर अंसारी ने बुधवार को एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं साथ ही एक स्कूल बंद मिलने और तीन अध्यापकों के अनुपस्थित मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह 9.30 बजे बीएसए सड़ा गौटिया पहुंचे। यहां उन्हें प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। देवीपुरा में बच्चे और अध्यापक उपस्थित मिले। गुर्जगौटिया में सहायक अध्यापिका सुचि व कल्यानपुर प्राथमिक में सुनीता शार्म और जूनियर विद्यालय में सरिता मिश्रा व नगमा बी अनुपस्थित मिली। बीएसए ने सभी अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इन विद्यालयों के अलावा रुरिया सलेमपुर में 87 के सापेक्ष मात्र नौ, खमरिया पट्टी में 122 के सापेक्ष 32, महादिया जूनियर में 53 के सापेक्ष पांच, महादिया प्राथमिक में 213 के सापेक्ष 38 और बेबी सिंह कॉलौनी के प्राथमिक विद्यालय में 140 के सापेक्ष 18 बच्चे पढ़ते मिले। बच्चों की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि बंद मिले सड़ा गौटिया के स्टाफ का वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें