फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टाफ नर्सों को हटाया, एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑक्सीजन न मिलने से बरखेड़ा सीएचसी में हुई नवजात की मौत मामले में गठित टीम की जांच रिपोर्ट मिलने पर सीएमओ ने कार्रवाई की है। ड्यूटी पर तैनात रही स्टाफ नर्स मधु और निशा को सीएचसी से हटा दिया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने पीड़ित पक्ष के बयान लिए थे। लापरवाही मिलने पर जिला स्वास्थ्य समिति की अनुमति से दोनों स्टाफ नर्स का स्थानांतरण किया गया है। एमओआईसी डॉ. लोकेश गंगवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें