फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएसबी की महिला जवान की मौत

Fri, 08 Aug 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला पुरैना निवासी लेखराज गंगवार की 25 वर्षीय पुत्री मानसी गंगवार की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्ष 2021 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 69वीं बटालियन में कांस्टेबल पद पर उसकी पहली तैनाती हुई थी। मानसी की पहली पोस्टिंग असम में हुई। इसके बाद कुछ समय बिहार भी रहीं। वर्तमान समय में नानपारा (बहराइच) उत्तर प्रदेश नेपाल सीमा पर तैनाती चल रही थी। अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से इलाज के लिए एक माह की छुट्टी लेकर घर जहानाबाद आई थी। उसका इलाज राजस्थान में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की देर रात उसका शव घर लाया गया। साथ ही एसएसबी के कंपनी कमांडर को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम कराया गया। एसएसबी के निरीक्षक अश्वनी कुमार अपनी बटालियन के साथ उसके घर पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें