फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा का दिया संदेश

विज्ञापन
एसएसबी की ओर से शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को एसएसबी जवानों ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा ललौरीखेड़ा से शुरू हुई व रेलवे जंक्शन पर पहुंचकर संपन्न हुई। जवानों ने करीब छह किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया।
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा 49वीं वाहिनी के जवानों ने कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह साढ़े नौ बजे एसएसबी कार्यालय से यात्रा शुरू हुई। सबसे आगे अफसरों की गाड़ी थी। इसके बाद एक गाड़ी में डीजे पर देशभक्ति के गीत बज रहे थे। बीच में बड़ी संख्या में जवान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे।
तिरंगा यात्रा बरेली हाईवे, देवहा पुल, टाइगर तिराहा होते हुए असम चौराहा पहुंची। असम चौराहे से टनकपुर हाईवे होते हुए शहर के अंदर प्रवेश किया। यहां से ओवरब्रिज, छतरी चौराहा होते हुए रेलवे जंक्शन पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। जवानों के हाथों में तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान कमांडेंट के अलावा 22 अधीनस्थ अधिकारी और 110 जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें