भारत नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी और नेपाल के एपीएफ के जवान। स्रोत- एसएसबी
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बंदोबस्त को परखने के लिए मंगलवार को एसएसबी ने नेपाल की एपीएफ फोर्स के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। कच्चे मार्गों की गतिविधियों पर अधिक महत्व दिया गया।
माधोटांडा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी की 49वीं वाहिनी के जवान संभाल रहे हैं। बीहड़ इलाका होने के चलते अवैध गतिविधियों का खतरा बना रहता है। इसको लेकर एसएसबी जवानों की ओर से गश्त पर जोर दिया जाता है।
मंगलवार को एसएसबी नौजल्हा चौकी के कमांडर शांति राय के निर्देश पर योगेश्वर कुमार, सत्यपाल, अनिल कुमार समेत टीम ने एपीएफ के साथ सीमा पिलर नंबर 793 प्रथम और द्वितीय तक पैदल गश्त कर स्थिति को परखा। सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई। इधर एसएसबी नौजल्हा की ओर से मंगलवार सुबह बंदरभोज गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक भी की गई।