फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएसबी ने नेपाल की एपीएफ के साथ सीमा पर की संयुक्त गश्त

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी और नेपाल के एपीएफ के जवान। स्रोत- एसएसबी
विज्ञापन
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा बंदोबस्त को परखने के लिए मंगलवार को एसएसबी ने नेपाल की एपीएफ फोर्स के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। कच्चे मार्गों की गतिविधियों पर अधिक महत्व दिया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी की 49वीं वाहिनी के जवान संभाल रहे हैं। बीहड़ इलाका होने के चलते अवैध गतिविधियों का खतरा बना रहता है। इसको लेकर एसएसबी जवानों की ओर से गश्त पर जोर दिया जाता है।
मंगलवार को एसएसबी नौजल्हा चौकी के कमांडर शांति राय के निर्देश पर योगेश्वर कुमार, सत्यपाल, अनिल कुमार समेत टीम ने एपीएफ के साथ सीमा पिलर नंबर 793 प्रथम और द्वितीय तक पैदल गश्त कर स्थिति को परखा। सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की गई। इधर एसएसबी नौजल्हा की ओर से मंगलवार सुबह बंदरभोज गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें