फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपालियों से लूटपाट की सूचना पर एसएसबी ने एक युवक पकड़ा

Sun, 01 Oct 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर लूट की सूचना पर पहुंची एसएसबी व लगी लोगो की भीड़ । स्रोत - राहगीर
विज्ञापन
पूरनपुर। नेपालियों से लूटपाट की सूचना पर सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) ने एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को साथ लेकर एसएसबी के जवान कंबोजनगर पुलिस चौकी पहुंचे। नेपाली युवक भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने जांच में लूट का नहीं लेन-देन का मामला पाया है। दोनों पक्षों के कार्रवाई से इन्कार करने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना शनिवार को नेपाल सीमा पर एसएसबी चौकी के समीप की है। नेपाली युवकों से लूटपाट की सूचना पर पहुंंचे एसएसबी जवानों ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक को लेकर जवान हजारा थाना की नेपाल सीमा से सटी कंबोजनगर पुलिस चौकी पहुंचे। हजारा एसओ परमिंदर सिंह ने बताया कि जांच में लूट का नहीं लेनदेन का मामला निकला। दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों को दोबारा झगड़ा न करने की चेतावनी देकर घरों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें