फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपाइयों ने रात में उखाड़ीं हेलीपैड की ईंटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर सपा की ओर से बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर उतारने का निर्णय किया गया था। पता चला तो सपाइयों ने रात में ही हेलीपैड की ईंटे उखाड़कर हटा दीं। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के हेलिकाॅप्टर को उतारने के लिए दोबारा हेलीपैड बनाया गया। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि हेलीपैड पार्टी प्रत्याशी ने बनवाया था। प्रशासन उसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतारना चाहता था। इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने दबाव भी बनाया। जिस पर हमने एक्स पर पोस्ट और शिकायत भी की। बाद में हेलीपैड हटा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें