फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपा की नसरीन के पास है पांच करोड़ तो शाजिया के पास है 50 लाख की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया से कांग्रेस प्रत्याशी के पास 26 लाख की संपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ ही संपत्ति को भी दर्शाया गया है। जिले में शहर की सपा प्रत्याशी के पास सबसे अधिक पांच करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। इसके अलावा न्यूरिया से सपा प्रत्याशी ने 70 लाख की संपत्ति होने की बात कही है।
सपा ने शहर से नसरीन अंसारी को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने समर्थकों और प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने खुद को साक्षर होना बताया है। इसके साथ ही चल संपत्ति के तौर पर 7.76 लाख तो अचल संपत्ति 5.82 करोड़ दर्शायी है। साल 2017 में वह शहर से ही बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं थी। शहर सीट से निर्दलीय के रूप में सावित्री देवी ने भी नामांकन किया है। इनकी संपत्ति 95 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया से सपा प्रत्याशी शाजिया ने 70 लाख रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है। साल 2017 में वह बसपा से चुनाव लड़ीं थीं तब उन्होंने 50 लाख की संपत्ति होने की घोषणा की थी। वह इंटरमीडियट है। कांग्रेस से दोबारा न्यूरिया सीट पर चुनाव लड़ रहीं माजदा बेगम हाईस्कूल पास हैं। इस बार उन्होंने अपनी संपत्ति 26.55 लाख दर्शायी है। जबकि साल 2017 में उनकी संपत्ति 16 लाख थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें