फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स : पूरनपुर और पीलीभीत के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। 70वीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार से गांधी स्टेडियम में शुरू हो गई। बालक वर्ग में पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं बालिका वर्ग में अवंतीबाई कॉलेज पीलीभीत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर, मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया। डीआईओएस गिरजेश चौधरी ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 39 स्कूल-कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन दौड़ और लंबी कूद की प्रतियोगिता हुई। जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पूरनपुर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रदीप कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में भी पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के जगत पाल ने सभी को पछाड़ दिया। वहीं बालिका वर्ग में अवंतीबाई कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में अवंतीबाई कॉलेज पीलीभीत की ऊषा प्रथम रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज की अमनप्रीत प्रथम रहीं। मझोला और कलीनगर के खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीएम ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना का पाठ पढ़ाया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, ओम प्रकाश वर्मा, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
-
प्रतियोगिता परिणाम
सब जूनियर बालक 600 मीटर दौड़ : प्रथम-संजय सी एंड जे इंटर कॉलेज कलीनगर, द्वितीय- जीत कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, तृतीय-सूरज पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, सब जूनियर बालिका 600 मीटर दौड़ : प्रथम-निशा मौर्या, अवंतीबाई कॉलेज पीलीभीत, द्वितीय- चांदनी, गुरुनानक इंटर कॉलेज शाहगढ़, तृतीय- भावना राजपूत, चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर मझोला, जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ : प्रथम-प्रदीप कुमार, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, द्वितीय-लक्ष्य प्रसाद, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर तृतीय-गौरव वर्मा, एसवीएम मझोला, सीनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ : प्रथम-जगत पाल, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, द्वितीय-अभिषेक सक्सेना, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत, तृतीय-फहीम, सीएंडजे कलीनगर, जूनियर वर्ग बालक लंबी कूद : प्रथम-सूरज, आदर्श किसान गजरौला, द्वितीय-सनी, सरदार पटेल कॉलेज, अमराकोट, तृतीय-अभय, एसवीएम पूरनपुर, सीनियर बालिका 800 मीटर दौड़ : प्रथम- ऊषा गंगवार, अवंतीबाई कॉलेज पीलीभीत, द्वितीय-रूबी, जीजीआई बिलसंडा : तृतीय-शालिनी, आरएंडजे कॉलेज जमुनिया, जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ : प्रथम-अमनप्रीत, एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत, द्वितीय-ज्योति, अवंतीबाई कॉलेज, पीलीभीत, तृतीय-पूजा, एसवीएम मझोला, जूनियर वर्ग बालिका लंबी कूद : प्रथम-प्रवजोत, एसवीएम मझोला द्वितीय-प्रियांशी, अंगूरी देवी पीलीभीत, तृतीय-मनीषा, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीढेर
विज्ञापन

-----
गीला ट्रैक होने से खिलाड़ियों को आई दिक्कत
गांधी स्टेडियम में एक साइड में अब भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दो दिन पहले ही ट्रैक तैयार कराया गया। ट्रैक गीला होने के कारण खिलाड़ियों को दौड़ने में थोड़ी दिक्कत हुई। बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ के दौरान कई खिलाड़ी एक ही ट्रैक पर दौड़ने लगे। खिलाड़ियों का कहना था कि दूसरी साइड में पानी भरा हुआ है। ट्रैक गीला होने के कारण बीच में एक ही ट्रैक पर आ गए। इस दौरान एक खिलाड़ी गिर भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें