इसमें सतपुड़ा हाउस के अली व प्रशांत ने एक-एक गोल दागे और मैच 2-0 से जीत लिया। दूसरा मैच हिमालया व विंध्या हाउस के बीच हुआ। इसमें हिमालया के जरनाब अंसारी और दमन गंगवार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर एक-एक गोल किया। विंध्या के कैफ सिद्दीकी और दीपक तिवारी ने भी एक-एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट के माध्यम से हुआ। इसमें विंध्या हाउस के कैफ व दीपक वर्मा ने दो गोल कर मैच जीत लिया। तीसरे स्थान के लिए हिमालया व अरावली हाउस के बीच का मैच पहले बिना किसी गोल के समाप्त हो गया। पेनाल्टी शूट आउट में हिमालया हाउस के जसजोत व गुरकरन ने एक-एक गोल कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सतपुड़ा हाउस व विंध्या हाउस के बीच खेला गया। इसमें मोहम्मद कैफ की ओर से किए गए गोल की बदौलतम विंध्या हाउस ने मैच जीत लिया। हेडब्वॉय अमन आनंद, श्रेष्ठ प्रताप सिंह, वेदांज आनंद ने कमेंट्री जबकि शिक्षक देव सिंह,अतुल धेक, त्रिलोकचंद्र, अमन सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता ऐक्टिीविटी इंचार्ज नितिन कौशिक की देखरेख में हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी, अल्पना कोहली, करिश्मा कोहली, कोमल गुप्ता, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।