फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वेतन न मिलने पर प्रवक्ताओं ने शुरू किया धरना

Sun, 21 Jul 2024 04:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन करते प्रवक्ता व अन्य कर्मचारी।सं
विज्ञापन
पूरनपुर। दो माह से वेतन का भुगतान न होने पर गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ताओं और स्टाफ ने बेमियादी कार्य बहिष्कार कर कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने वेतन न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अरविंद दीक्षित और शाहिद के नेतृत्व में प्रवक्ताओं और अन्य स्टाफ ने कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रवक्ताओं ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है। तीसरा महीना शुरू हो गया। इस दौरान कई बार प्राचार्य और उप प्रबंधक से भुगतान कराने की मांग की गई, मगर वेतन नहीं मिला। इसके अलावा स्टाफ के लोगों पर अतिरिक्त समय तक महाविद्यालय में रुकने का दबाव बनाया जाता है। धरना प्रदर्शन में डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. पिंदर सिंह, डॉ. रेखा सिंह, अनूप शुक्ला आदि शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में गड़बड़ी के आरोप पर की गई शिकायतों के चलते प्रवक्ताओं और स्टाफ को वेतन भुगतान नहीं हो सका। प्रवक्ता और स्टाफ की मांगे ठीक है। शीघ्र ही वेतन का भुगतान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें