फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विशेषज्ञ डॉक्टर सेवानिवृत्त, जूनियरों ने देखे मरीज

Sat, 01 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
डॉक्टरों से मिलने के लिए प्रतीक्षा करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पुरुष और महिला अस्पताल के दो वरिष्ठ डॉक्टर शुक्रवार को सेवाकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्त हो गए। इससे पहले से ही डॉक्टरों की कमी के संकट से जूझ रहे जिला अस्पताल में हालात और खराब हो गए हैं। शनिवार को उनकी जगह जूनियर डॉक्टरों को तैनात किया गया। गनीमत रही कि बारिश की वजह से ओपीडी में मरीज कम आए। हालांकि बाल रोग एवं स्त्री रोग विभाग में एक-एक विशेषज्ञ इन जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठे रहे। इससे मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से जिला महिला और पुरुष अस्पताल पहले से ही जूझ रहे हैं। कुल आठ चिकित्सक वर्तमान में कार्य कर रहे हैं। इनमें से एक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ जुलाई में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। जो डाक्टर हैं, उनमें से कोई भी ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) नहीं है। ऐसे हालात में मरीजों को खासी परेशानी होती है, लेकिन जैसे-तैसे काम चल रहा है। शुक्रवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी गुप्ता और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कमला मिश्रा सेवानिवृत हो गईं।
मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने एक जूनियर रेजिडेंट को बाल रोग विभाग में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस यादव की मदद के लिए लगा दिया है। महिला अस्पताल में भी जूनियर रेजिडेंट को ही गर्भवती, प्रसूति को देखने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि उनके साथ वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. केके भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
शनिवार को ओपीडी में मरीजों की ये रही संख्या
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग-87
बाल रोग विभाग-46
00
सोमवार से खलेगी वरिष्ठ डॉक्टरों की कमी
शनिवार को तो मरीजों की संख्या कम रहने से ओपीडी में जैसे-तैसे काम चल गया, लेकिन अब सोमवार से इन दोनों चिकित्सकों के चले जाने की कमी खलेगी। वैकल्पिक तौर पर जूनियर डॉक्टर ही मौजूद हैं। उनसे ही काम चलाया जा रहा है। विशेषज्ञों की कमी के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। - डॉ. संजीव सक्सेना, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें