फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2017 में प्रदेश में बनेगी सपा सरकार

Sun, 31 Jan 2016 08:24 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, शहर अध्यक्ष इम्त्यिाज अल्वी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने सछास जिलाध्यक्ष बनने पर मेंहदी रजा का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मेंहदी रजा के सछास जिलाध्यक्ष बनने से सपा की युवा टीम और मजबूत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त सछास जिलाध्यक्ष ने कहा जल्द कार्यकारिणी का गठन कर नए युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जौहर अब्बास, संतोष वाल्मीकि, अमर सिंह, प्रवीन कुमार चौहान, सुनील यादव, मनोज श्रीवास्तव,  सोनू माथुर, सागर, रकीब, मोहम्मद रजा, जुनैद, बजाहत शकील, आसिफ, मुकीम खां, नूर मोहम्मद, सचिन सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें