बीसलपुर तहसील में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता । संवाद
बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में जारी हिंसा के विरोध में शनिवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम संदीप यादव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि मणिपुर में जल्द हालात सामान्य न हुए तो सपा आंदोलन करेगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि मणिपुर हिंसा में अब तक 130 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 60 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। सैकड़ों चर्च और दर्जनों मंदिर तोड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार खामोश है। ज्ञापन देने वालों में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, दिव्या गंगवार, चौ. प्रदीप पटेल, शैलेष शर्मा, लखविंदर सिंह, राकेश प्रजापति, रामपाल, सुशील कुमार, राजपाल, दिनेश वर्मा, श्रीपाल, मुनेंद्र भारती आदि शामिल रहे।