शहर के एक वेंकट हाल में बडी स्क्रीन पर चुनाव के नतीजे देखते सपा कार्यकर्ता व समर्थक । संवाद
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के रामलीला रोड पर एक निजी बेंक्वेट हॉल में एलईडी लगाई गई। सुबह से ही सपा कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी स्क्रीन पर चुनावी परिणाम देखने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर होते-होते हॉल पूरी तरह से समर्थकों से भर गया। तीन बजे के करीब जब समर्थकों को एहसास हुआ की जिले में सपा की सीट नही निकलेगी, तो समर्थकों के चेहरों पर मायूसी छाने लगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए देर शाम तक समर्थक मौजूद रहे। सपा के खाते में बढ़ने वाली हर सीट पर समर्थक तालियां बजाते नजर आए। संवाद