फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिले विपिन के घरवाले

Tue, 31 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात में विपिन की मौत के मामले में परिवार वालों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात की। इसमें घटना को हत्या बताते हुए सच्चाई सामने लाने पर जोर दिया। बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के गंगापुर निवासी विपिन पुत्र रघुनाथ के कोतवाली की हवालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा प्रिजर्व होने के बाद पुलिस की ओर से गढ़ी गई आत्महत्या की कहानी परिवार वालों के गले नहीं उतर रही है। उसकी बाइक बिजौरिया स्टेशन के पास स्टैंड पर खड़ी मिल गई, लेकिन मोबाइल का अभी पता नहीं लग सका है। विपिन के परिवार वाले हत्या की बात पर अडिग है। सोमवार को ताऊ उमरा लाल व परिवार के अन्य लोग एसपी से मिले और विपिन की मौत को लेकर कराई जा रही जांच के बारे जानकारी की। उन्होंने बाइक चोरी को लेकर विपिन के खिलाफ की गई कार्रवाई में भी साठगांठ होने का अंदेशा जताया। ताऊ उमरालाल ने इसकी भी जांच कराने की मांग की है। एसपी सभाराज ने परिवारीजनों को जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

इस प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। समस्त पहलुओं पर बारीकी से देखा जा रहा है। - डॉ. रामसुरेश यादव, एएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें