फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा के घर वालों से रूबरू हुए एसपी

Mon, 12 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदा बच्चों की तलाश के आपरेशन स्माइल चलाया गया है। सोमवार को इस विशेष अभियान के नोडल अधिकारी एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुमशुदा लोगों के घर वालों और मुकदमे के विवेचकों की पुलिस लाइंस में बैठक ली। बैठक में 23 गुमशुदा में से 11 बच्चों के घर वाले आऐे थे। एएसपी ने घर वालों से बच्चा कहां से और कब, कैसे गायब हुआ आदि की जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों से कहा कि गुमशुदा के लिए गए फोटो की पंफलेट बनवाएं और उन्हें पूरे बरेली जोन में चस्पा कराएं। साथ ही होटल, ढाबों और छोटे कारखानों में जाकर काम कर रहे लोगों के नाम-पते दर्ज कर उनके थाने से जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें