फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अखबारों में प्रकाशित खबरों पर विद्यालयों में हर दिन होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई से पहले होने वाली प्रार्थना सभा में अब हर दिन अखबारों में छपी खबरों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रतिज्ञा, सुविचार व प्रश्नमंच का आयोजन होगा। इतना ही नहीं प्रमुख समाचार व सवाल- जवाब को हर दिन विद्यालय के ब्लैक बोर्ड व नोटिस बोर्ड पर अलग-अलग विद्यार्थियों से लिखवाया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सुबह योजित की जाने वाली प्रार्थना सभा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए थे। कहा गया था कि प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में 15 मिनट तक विद्यार्थियों को देश-दुनिया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए। इस दौरान प्रमुख समाचार, प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रश्नमंच व राष्ट्रगान हो।
राष्ट्र का गौरव देने वाली नई घटनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाए। साथ ही नया सवेरा कार्यक्रम में हर सप्ताह दो शिक्षाधिकारी प्रार्थना सभा में शामिल होकर छात्रों से अनुशासन, कॅरियर, जीवन मूल्यों पर चर्चा करें। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विद्यार्थियों को जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देशों पर जिला विद्यालय निरीक्षक नेे जिले के सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया है। कहा है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र ने बताया कि प्रार्थना सभा को लेकर जिले में संचालित मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त कॉलेज के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें