फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत में चाकू से गोदकर पुत्र की हत्या, थाने पहुंचकर किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे चिड़ियादाह गांव में मंगलवार दोपहर कहासुनी के बाद गुस्साए पिता ने पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की जांच में घरेलू कलह की वजह से हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

माधोटांडा मार्ग पर स्थित सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह का रामप्रताप (32) पेशे से वाहन चालक था। मंगलवार दोपहर उसकी पिता राजाराम से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि राजाराम ने वहीं रखा चाकू उठाकर रामप्रताप पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। इससे रामप्रताप बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसी दौरान रामप्रताप की पत्नी ममता वहां पहुंची और पति को लहूलुहान देखकर चीखने लगीं। इधर, आरोपी पिता खुद ही सुनगढ़ी थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ममता की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पत्नी के साथ ससुर के अभद्र व्यवहार करने का रामप्रताप विरोध करता था। मंगलवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें