फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नशे की हालत में पुत्र ने पिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शराब के आदी पुत्र ने अपने पिता की पिटाई कर दी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।सुनगढ़ी क्षेत्र की वल्लभनगर कॉलोनी निवासी रूपा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति सुधीर कुमार शराब के आदी हैं। आए दिन शराब के नशे में परिजनों के साथ गाली-गलौज करते रहते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 20 सितंबर को शराब के नशे में घर आए पति ने अपने बीमार पिता को पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर गिराकर पिटाई की, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें