फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का व्यावहारिक ढंग से समाधान करें

Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
समस्याओं का व्यावहारिक ढंग से समाधान करें
विज्ञापन
 मंडलायुक्त डॉ. पीपी जगनमोहन ने पीएचसी, गेहूं खरीद केंद्र व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता से सुनने के साथ ही उनका व्यावहारिक समाधान होना चाहिए ताकि फरियादी को परेशान न होना पड़े। मंडलायुक्त दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम पीलीभीत पहुंचे थे। मुस्तफाबाद में रात्रि विश्राम के बाद सुबह उन्होंने मैनाकोट गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां अध्यापक मौजूद मिले लेकिन गांव में साफ सफाई नहीं मिली। इस पर उन्होंने सफाई कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने माधोटांडा पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। पूर्व में सूचना होने के चलते यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। चिकित्सक और स्टाफ भी मौजूद था। माधोटांडा के बाद वह डगा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण। गांव-गांव मुनादी कराकर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पीलीभीत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने डीएम मासूम अली सरवर व एडीएम अजयकांत सैनी के साथ बैठक कर जिले के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर करने एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता से एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के समय एसडीएम कलीनगर जेबी सिंह, एसडीएम सदर जेपी चौहान, तहसीलदार विमल शुक्ला, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह मौजूद रहे। माधोटाडा। मंडलायुक्त डॉ. पीपी जगन मोहन ने पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत यादव से स्टाफ  के बारे में जानकारी ली और मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कुछ लोगों ने अस्पताल के समीप गंदे नाले की वजह से परेशानी होने की बात कही। जिस पर उन्होंने नाले को देखने के बाद एसडीएम जेपी सिंह को ग्राम पंचायत के माध्यम से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें