फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता के गले से सोने की चेन खींच रहे उचक्के पकड़े

Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शनिवार को दिनदहाड़े दो उचक्कों ने एक विवाहिता के गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। छीना झपटी में चेन का एक मोती गायब हो गया। पुलिस ने उचक्कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा निवासी मिथलेश कुमारी ने बताया कि वह शनिवार को बीसलपुर में अपना काम निपटाकर पैदल ही पति महेंद्रपाल के साथ बारह पत्थर चौराहे पर जा रही थी। रास्ते में पटेलनगर वाली पुलिया के पास दो उचक्कों ने उनके गले से सोने की चेन खींचने की कोशिश की। पति-पत्नी के शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों उचक्कों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई गुरुदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें