फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएन कॉलेज ने जीता हॉकी का फाइनल मुकाबला

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में हॉकी मैंच में खेलती ​खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में एसएन इंटर कॉलेज और जीजीआईसी के मध्य जनपदीय माध्यमिक विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। फाइन मुकाबला एसएन इंटर कॉलेज की टीम ने जीता।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल एसएन इंटर कॉलेज व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा के मध्य हुआ। इसमें एसएन इंटर कॉलेज 2-1 से विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल ड्रमंड इंटर कॉलेज व उच्चतर प्राथमिक विद्यालय दियूरी के मध्य हुआ। इसमें दियूरी की टीम 2-1 से विजय रही। फाइनल मैच दियूरी और एसएन इंटर काॅलेज के मध्य हुआ। इसमें एसएन इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की।
अंडर-19 बालिका वर्ग में अवंतीबाई इंटर कॉलेज ने जीजीआईसी को 3-1 से हराया और अंडर-14 वर्ग में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय दियूरी ने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा को 1-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज को वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। रेफरी की भूमिका हॉकी कोच प्रगति सिंह व जयप्रकाश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें