पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु।संवाद
पीलीभीत। नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि विधान के साथ पूजा की गई।
मां दुर्गा का ये स्वरूप अत्यंत ही दिव्य है। स्कंदकुमार की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा। मां स्कंदमाता सिंह पर सवार हैं। श्रद्धालुओं ने घर पर पूजन के बाद मंदिरों में जाकर भी पूजा की। इस दौरान मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। संवाद