फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुत्तों के हमले में छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। खेत पर जा रही छह वर्षीय बालिका पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जगह-जगह काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। रोने-चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मासूम को बचाया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना अमरिया के गांव अभयराजपुर निवासी तेजपाल ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह गांव के करीब खेत में काम कर रहा था। उसकी छह वर्षीय पुत्री रितिका अकेली खेत की ओर जा रही थी। खेत पहुंचने से पहले ही गांव के कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कुत्तों को भगाया।
घायल रितिका को सीएचसी अमरिया में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि पूर्व में भी कुत्ते कई लोगों को निशाना बना चुके हैं। गांव में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें