पीलीभीत। ड्रमंड इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए संविदा पर छह प्रवक्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। प्रधानाचार्य के अंग्रेजी, गणित, हिंदी और जीवविज्ञान विषय के प्रवक्ता रखने के प्रस्ताव को डीएम ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आयोग से शिक्षकों की भर्ती न होने के कारण शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। कॉलेज में सभी विषयों के पर्याप्त प्रवक्ता नहीं हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रधानाचार्य ने संविदा पर छह प्रवक्ताओं की नियुक्ति का प्रस्ताव डीएम को भेजा था। डीएम ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
00
कॉलेज में छह प्रवक्ता संविदा पर रखे जाने का डीएम को प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।- संतोष कुमार, प्रधानाचार्य, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज