फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मूर्ति विसर्जन के साथ छह दिवसीय दुर्गा पूजा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कस्बे में चल रहे छह दिवसीय दुर्गा पूजा का समापन शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सिंदूरदान कर मनौतियां मानी।
विज्ञापन

कस्बे में पिछले छह दिनों से दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को कस्बे में बड़े ही धूमधाम के साथ मातारानी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी गई। कस्बावासियों ने माला नदी में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। बंगाली महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर सुहाग की रक्षा की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ढाकी वादन में नृत्य करके मइया को रिझाया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। मां का जयकारा लगाते हुए मूर्तियों को लोहिया पुल पर ले जाया गया। वहीं पर मूर्तियों को विसर्जन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें