फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी की बाढ़ से घिरे तीन गांवों में सामान्य नहीं हुए हालात

Tue, 12 Sep 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा के समीप कटान करती नदी । स्त्रोत किसान
विज्ञापन
पूरनपुर। तीन दिन लगातार हुई बारिश से उफनाई शारदा नदी की बाढ़ से घिरे चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलौनी नंबर छह में हालात अब तक सामान्य नहीं हुए हैं। हालांकि जलस्तर में कमी आने के बाद तीनों गावों में भरा पानी निकलने लगा है, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है।
विज्ञापन

इधर, जलस्तर कम होने के बाद नदी के कटान ने तेजी पकड़ ली है। चंदिया हजारा के शिववाला, गणेश जोरदार, बंसत की करीब डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई है। जलस्तर कम होने से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के घरों में भरा पानी निकलना शुरू हो गया, लेकिन निचले स्थानों पर अब भी पानी भरा है।

गांव चंदिया हजारा के समीप बह रही शारदा नदी की धारा 28 अगस्त को रुख बदलकर करीब एक किलोमीटर दूर चली गई थी। गांव चंदिया हजारा के समीप नदी से निकला एक नाला बहता रहा। शनिवार और रविवार को बनबसा बैराज से 2.70 लाख क्यूसेक पानी पास होने से नदी उफना गई। गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह बाढ़ से घिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें