बरखेड़ा। क्षेत्राधिकारी यातायात एवं एआरटीओ के एक सप्ताह पहले दिए गए निर्देश के बाद भी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब तक संकेतक नहीं लग सके हैं।
क्षेत्र में आए दिन हो रहे सड़क हादसों के चलते क्षेत्राधिकारी यातायात विधिभूषण मौर्य और एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने सात मई को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पतरसिया पेट्रोल पंप से जिरोनिया चौकी तक क्षेत्र को एक्सीडेंट जोन चिह्नित किया था। साथ ही सड़क निर्माण करा रही संस्था मोर्थ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बुलाकर कई स्थानों पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके यहां संकेतक नहीं लगाए गए।
बता दें कि नगर में जगह-जगह सड़क के दोनों किनारों पर गड्ढों को खोद दिया गया हैं, लेकिन यहां भी किसी प्रकार के कोई संकेतक नहीं लगाए गए है। ऐसे में यहां रात में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही नहीं नगर के मध्य रोड पर गांधी आश्रम एवं ब्लाॅक तिराहे से आगे वार्ड नं 19 के सामने भी सड़क के किनारे काफी बड़ा हिस्सा खोदकर डाल दिया गया है लेकिन संकेतक यहां भी नहीं लगा है। क्षेत्रीय लोगों तुरंत संकेतक लगाए जाने की मांग की है।