फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीराम कथा का समापन

विज्ञापन
हनुमान मंदिर पर चल रही रामकथा का विश्राम के बाद हुआ हवन। संवाद
विज्ञापन
हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ राम कथा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। नगर के श्री हनुमान मंदिर पर श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हो गया। रविवार को हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया।
कथा का आयोजन सुंदरकांड सेवा समूह की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास नितिन मिश्रा ने सात दिन तक चली कथा में श्रीराम की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सदगुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। नगर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहूति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारे में प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें