पीलीभीत । संकुल स्तरीय उच्च प्राथमिक स्तर पर टाह पौटा के जूनियर स्कूल में गुरुवार को सामाजिक विज्ञान और गणित की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर के स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अब यह प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने छात्रों में सामाजिक विज्ञान विषय को रुचिकर बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत प्रतियोगिता हुई। सामाजिक विज्ञान में शिवानी, महिमा, कौशल और चंदन विजेता तो गणित प्रतियोगिता में कौशल, विशाल, अंजू, महिमा को निर्णायक मंडल ने विजेता घोषित किया।
प्राथमिक स्तर पर आदित्य कुमार, आनंद सोनकर, आरोही, कोमल को विजेता घोषित किया गया। विजेता अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी विजेता छात्र, छात्राओं को डॉ. विभव सक्सेना और संकुल प्रभारी अजय कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
परीक्षा प्रभारी के रूप में अंजू कनौजिया, आकांक्षा सिंह, आराधना कश्यप, गौरव गुप्ता, रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण हरि अग्रवाल, मोहम्मद जमशेद, रामगोपाल वर्मा, अरुण कुमार, अंजना शुक्ला, प्रगति धामी, प्रागी अग्रवाल, आशा, वंदना, मीनाक्षी दुबे, मनीष कुमार ने सहयोग किया।